दहेज, एक प्रेम कथा..भाग 03

1.

कव्या के पिता शेखर का अपना व्यवसाय था। उन्होंने मेहनत कर अपने व्यवसाय को ऊँचाइयों तक पहुचाया था। काव्या ने अपने पिता को मेहनत करते देखा था, और उसके ह्रदय में उनके लिये अपार इज्जत भी थी। उसका अपने पापा के साथ गुरू शिष्य जैसा रिश्ता था। शेखर ने काव्या के साथ व्यवसाय के कई गूढ रहस्य साझा किये थे और अपनी बेटी को इस काबिल बनाया कि वह अपनी शर्तों और अपनी इच्छा से अपनी रोटी कमा सकें। यही वह ज्ञान था जो शेखर की ही तरह उसमें भी जन्मजात था। शायद उसकी इसी खूबी को देखते हुए उसे कंम्पनी ने उसके सामने जाॅब का प्रस्ताव रखा था।

2.

अपनी अद्वितीय प्रतिभा के दम पर बहुत जल्द वह कंपनी के उच्च पदों को प्राप्त होती गई और एक सम्मानजनक स्थिति में पहुँच गईं। उसके नाक नक्श साधारण थे और उसे इस बात का अच्छी तरह भान भी था। प्रारंभिक रूप में यह मान्यता है, कि स्त्री का रूप ही उसकी शान होता है और एक रूपवती स्त्री हर जगह अपना प्रभाव छोड़ सकती है, मगर काव्या अच्छी तरह जानती थी, लोगों की मान्यताएँ कुछ भी हो व्यक्ति का सामान्य बुद्धिकौशल ही परिवार, समाज और देश के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है, फिर चाहे वह स्त्री ही क्यों न हो। तो वह अपने ईश्वर के प्रति कृतज्ञ थी कि उसने भले ही उसे एक सुन्दर चेहरा ना बक्शा हो, मगर प्रतिभा तो भरपूर दी है।

रूप पहली बार में ही अपना प्रभाव छोड़ देता है और ज़ेहन की खूबसूरती तब तक अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाती जब तक कोई उसे पढ़ने मे अपना बहुमूल्य समय खर्च न करे। तो काव्या के साथ समस्या इसी बात की थी कि वह अपने साधारण नाक नक्क्ष के साथ कैसे किसी को अपने साथ कुछ समय बिताने को तैयार करे ?

उसने इस समस्या का भी हल खोज लिया। उसके द्वारा चुना हुआ पहला प्रत्याशी आज शाम आने वाला था, और वह उससे मिलने हेतु उत्सुकता से प्रतीक्षारत थी।

आँखों पर चश्मा और चेहरे पर मोटी नाक चस्पा कर आखिर वह युवक आ ही पहुँचा।

'हे भगवान ! ये आजकल के लड़कों को क्या होता जा रहा हैं ? क्या ईश्वर ने अच्छे लड़के बनाने बंद कर दिए ?' उसने सोचा।

उसकी दिक्कत यह थी कि वह अपने होने वाले पति में अपने पापा के समान खूबिया ढूंढा करती थी। उसे यह समझना जरूरी था कि आदमी को गढ़ने में वक्त एक अहम भूमिका निभाता है। उसे इस वक्त जो भी मटेरियल मिलेगा वह "रॉ" याने "अनफिनिश्ड" ही मिलेगा। फिर उसे अपनी जेहन की खूबसूरती और मन को भा जाने वाले अपने व्यवहार से उसके भीतर के इन्सान को बेहतरीन तरीके से ऊकेरना होगा। तब जा कर बात बनेगी। खैर वह यह सब नहीं जानती हो ऐसा तो हो नही सकता, लेकिन उसे एक ऐसे व्यक्ति की ज़रूरत थी जिस पर वह इतनी मेहनत कर सके। वह एक ऐसे इन्सान की तलाश में थी जिस पर की गई मेहनत ज़ाया न हो।

अभी ये जो शख्स काव्या के सामने बैठा था, वह काव्या को ज़रा भी पसंद न आया। उसके हृदय ने इस व्यक्ति पर ज्यादा वक्त ज़ाया न करते हुए, और उस पर ज़रा भी रहम न करते हुए, उसे एक सिरे से खारिज़ कर इस प्रथम प्रत्याशी के अरमानों पर पानी फेर दिया लेकिन मगर वह अपनी मम्मा का मन रखने के लिये पूरे समय वहीं बैठी रही।

थोड़ी देर बैठ कर यह पहला प्रत्याशी विदा हो गया।काव्या के इस व्यवहार से अपर्णा को ज़रा भी आश्चर्य न हुआ, जैसे वह अच्छी तरह से जानती थी कि यहीं होने वाला है।

" बेटा ये लड़का तुझे पसंद नहीं आया न ?"

"मां वो..."

इसके पहले काव्या अपनी सफाई में कुछ कहती उसने काव्या से पूछा,

"बेटा वो दूसरे नंबर के लड़के को कब बुला ले ?"

" मां इसी फ्राइडे मेरी छुट्टी हैं न, उस दिन.. "

"ठीक है " मां ने लंबी श्वास भरते हुए कहा।

2.

इसके कुछ दिनों पश्चात उसकी मम्मा ने दूसरे नंबर के प्रत्याशी को आमंत्रित किया।

सूरत से वह काव्या को भला लग रहा था, मगर हाव भाव से उसे लगा जैसे उसने कभी किसी लड़की से बात न की हो। ऐसे माहौल में वह अपने आप को न तो एडजस्ट कर पा रहा था और न ही एकोमोडेट कर पा रहा था।

"आप आराम से बैठिये । ये लीजिए तकिया।" काव्या ने उसे पीठ के पीछे लगाने के लिये तकिया देते हुए कहा।

थोड़ी देर में वह सहज़ हो चुका था मगर जैसे ही उसने काव्या से बात करने की कोशिश की उसकी पतली आवाज सुन कर काव्या चौंक गई।

" मैं यह आवाज जिन्दगी भर नहीं सुन सकतीं ।"उसने विचार किया।

"समोसे लीजिए,"

काव्या ने उसकी और समोसे की प्लेट बढ़ाते हुए कहा। उसने सकुचाते हुए एक समोसा उठा लिया।

काव्या सोच रही थी, यह शख्स हाथ में लिया हुआ समोसा उदरस्त कर ले तो वह भी अपने ऑफिस के कुछ मेल तैयार कर भेज सके।

आखिरकार उस लड़के ने यह कार्य भी एक बड़े प्रोजेक्ट की तरह पूर्ण कर ही लिया और थके मन से काव्या के घर से प्रस्थान किया। शायद वह समझ चुका था कि, वो इस रिश्ते हेतु अयोग्य करार दे दिया जाएगा।

" तुम्हें ये दो लड़के पसंद नहीं आए, कोई बात नहीं हमारे पास अभी दो और लड़के और हैं। मुझे आशा है कि तुम्हें उनमें से कोई एक जरूर पसंद आएगा ।"

अपर्णा ने अपनी नाराज़गी पर ज़रा अंकुश लगाते हुए कहा।

काव्या अच्छी तरह जानती थी, मम्मा यह कहना चाह रही थीं कि, अगले दो लड़कों में से कोई एक वह जरूर पसंद कर ले वरना उसकी खैर नहीं। लेकिन यदि उन लड़कों में पसंद करने वाली कोई बात हुई तो वह उनमें से एक को जरूर पसंद कर लेगी। आखिर यह उसकी ज़िन्दगी का सवाल है, और वह इसमें कोई जल्दबाज़ी नहीं करना चाहती थी।

3.

एक बार तो उसकी मम्मी ने उसकी पसंद, व्यक्तित्व और व्यवहार पर ही सवालिया निशान लगा दिया।

"तुझे तो लड़के ज़ात से ही नफ़रत है। तू अगर किसी को चाह भी लेती तो हम उसी से तेरी शादी करवा देते।"

"अब यह भी कोई बात हुई, मतलब मैं अपनी पढ़ाई लिखाई छोड़ कर अपने लिये जीवनसाथी ढूंढती फिरू, ताकि मेरी प्यारी माँ मेरा विवाह रचा सकें।"

मगर फिर उसने सोचा, 'वह कितनी भाग्यशाली है, जो उसे ऐसी माँ प्राप्त हुई है, जो स्वयं उसे प्रेम विवाह करने को उकसा रही है।

ऐसा हमेशा मेरे साथ ही क्यों होता है ? और वह सर पकड़ कर कुछ देर के लिए बैठ गई, फिर ऑफिस जाने के लिए तैयार होने लगी।

Cont... Scroll up for the next part.

डाउनलोड

क्या आपको यह कहानी पसंद है? ऐप डाउनलोड करें और अपनी पढ़ाई का इतिहास रखें।
डाउनलोड

बोनस

ऐप डाउनलोड करने वाले नए उपयोगकर्ताओं को 10 अध्याय मुफ्त में पढ़ने का अवसर मिलता है

प्राप्त करें
NovelToon
एक विभिन्न दुनिया में कदम रखो!
App Store और Google Play पर MangaToon APP डाउनलोड करें